Happy Birthday : 36 साल के हुए रणवीर सिंह, लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन, जानें-और भी दिलचस्प बातें
By: RajeshM Tue, 06 July 2021 4:42:56
एक्टर रणवीर सिंह आज यानी 6 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस और साथी कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं देने में जुटे हुए हैं। रणवीर को बॉलीवुड में एक दशक से भी ज्यादा हो गया है। बेहतरीन अदाकारी के चलते रणवीर समकालीन हीरो की लिस्ट में अग्रणी एक्टर्स में से एक हैं।
उन्हें पहली ही फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। रणवीर ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिश हेयरकट के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें वर्तमान पीढ़ी बड़ी संख्या में फॉलो करती है। इंडस्ट्री में माना जाता है कि वे ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक हैं। रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मां का नाम अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन रीतिका हैं।
2018 में की दीपिका से शादी
रणवीर की शिक्षा के बारे में बात
करें तो उनकी पढ़ाई एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्सं, मुंबई से हुई
है। उन्होंहने अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी से कला में ग्रेजुएशन की
डिग्री भी हासिल की है। लंबी प्रेम कहानी के बाद साल 2018 में रणवीर ने
दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से इटली के लेक कोम्बो में शादी की। रणवीर
साल 2012 में आई फिल्मी गोलियों की रासलीला रामलीला की शूटिंग के दौरान
दीपिका के प्यार में खो गए थे। शादी से पहले दोनों ने कई बार एक-दूसरे से
खुलकर प्यार का इजहार किया।
रणवीर के पास है महंगी-महंगी कारें
रणवीर
सिंह लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके
पास करीब 30 मिलियन डॉलर यानी 224 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। रणवीर को
लग्जरी कारों का भी शौक है। रणवीर की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास 3
आलीशान बंगले हैं, जिनमें से दो मुंबई और एक गोवा में है।
रणवीर के पास
एश्टन मार्टिन रेपिडे (3.29 करोड़ रुपए), लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (2.05
करोड़), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़), टोयोटा लैंड क्रूज परडो (1.04
करोड़), मर्सिडीज बेंच जीएलएस (83 लाख), मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख),
ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख), मारुति सियाज (10.97 लाख) जैसी कारें हैं। एक
विंटेज मोटरसाइकिल है, जिसकी कीमत 6.8 लाख रुपए है। रणवीर के कलेक्शन में
करीब एक हजार जूते हैं, जिनकी कीमत 68 लाख रुपए से ज्यादा है।
बैंड बाजा बारात मूवी के साथ शुरू हुआ एक्टिंग करियर
अमेरिका
से मुंबई लौटने के बाद उन्हों ने कुछ सालों तक एडवरटाइजिंग में बतौर
कॉपीराइटर काम किया। उन्हें जनवरी 2010 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन
रही फिल्म बैंड बाजा बारात में ऑडिशन देने का मौका मिला जिसमें उन्हें
अनुष्का शर्मा के अपोजिट लीड रोल ऑफर किया गया। इसके साथ ही रणवीर की
अदाकारी का जादू चलना शुरू हो गया। रणवीर ने अब तक गोलियों की रासलीला
रामलीला, किल दिल, पद्मावत, गली बॉय और बाजीराव मस्ताेनी जैसी कुछ बेहतरीन
फिल्में की हैं। वे कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। रणवीर की आगामी
फिल्म ‘83' है जिसमे वे कपिल देव का किरदार निभाएंगे।
ये भी पढ़े :
# जोधपुर : घर के बाहर फर्श धो रही थी महिला तभी ट्रांसफार्मर के झूलते तारों में फैलते करंट का हुई शिकार
# अपनी शादी में महिला ने पहना गोलगप्पे वाला क्राउन, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पा रहे लोग
# अपने साथी की मौत पर पक्षियों ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख नम हो जाएगी आपकी आंखे
# राजस्थान : शिक्षा विभाग ने जारी कर दी एडमिशन को लेकर गाइडलाइन, जानें किस कक्षा में कब मिलेगा प्रवेश
# 39 साल की उम्र में तनीषा मुखर्जी ने फ्रीज करवाए थे अपने एग्स, मां तनुजा ने फैसले का किया था समर्थन